नरवल: नरवल में अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक चालक की हुई मौत
नरवल थाना क्षेत्र में प्रतापपुर शिशुपुर रोड पर साईं मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक चालक 28 वर्षीय विजेंद्र पासवान की मौत हो गई। विजेंद्र होली की छुट्टी पर घर आए थे। थाना प्रभारी ने रविवार दोपहर 3:00 बजे बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।