नरवल: महाराजपुर में कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर डीसीएम ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
महाराजपुर में कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाइवे पर शुक्रवार 2:00 एक सड़क हादसा हुआ। पुरवामीर स्थित कनपुरिया ढाबा के पास हाइवे किनारे खड़ी डीसीएम से एक बाइक सवार टकरा गया। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि, बाइक सवार को प्राथमिक उपचार करके जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।