थराली: पिछली 3 पीढ़ियों से वन भूमि में रह रहे लोगों को वन विभाग से मिले नोटिस को वापिस लेने की मांग पर अड़े ग्रामीण, दिया धरना
ग्रामीणों ने सरकारी वन भूमि क्षेत्र में दशको से रह रहे परिवारों को मालिकाना हक दिए जाने की मांग और बेदखली के नोटिस वापस लेने की मांग को लेकर सोमवार को सुबह 11 बजे से तहसील परिसर थराली में धरना देकर अपना विरोध जताया।वहीं ग्रामीणों ने अपनी मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। राज्य सरकारे जहां एक ओर समय मलिन बस्तियों को मालिकाना हक देने की बात करती।