थराली: कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, थराली बाजार में शवयात्रा निकालकर किया पुतला दहन
शनिवार को सुबह करीब 11 बजे थराली मुख्य बाजार में राजनैतिक दलों से जुड़े नेताओ ,कार्यकर्ताओ और स्थानीय व्यापारियों ने भी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के द्वारा दिये गए बयान पर गुस्सा जाहिर करते हुए मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की शवयात्रा निकालते हुए थराली बाजार में मंत्री अग्रवाल का पुतला दहन किया और धामी सरकार से कैबिनेट मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास करने की मांग की।