थराली: प्रेमचंद्र को पहाड़ वासियों को अपशब्द कहने पर मंत्री पद से निष्कासित किया जाना चाहिए: व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप रावत
शनिवार को सुबह 11 बजे व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप रावत का कहना है कि मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने जिस प्रकार से भरे सदन में पहाड़वासियों को गाली दी है और पहाड़वासियों को अपमानित किया है, हम प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से निवेदन करते हैं कि यदि आप वास्तव में धाकड़ धामी है तो प्रेमचंद्र अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से मंत्री पद से निष्कासित किया जाए।