थराली: भाजपा नेता लखन रावत ने थराली में स्थाई उपजिलाधिकारी की नियुक्ति को लेकर स्थानीय विधायक और मुख्यमंत्री से की मांग
बुधवार को दोपहर 1 बजे थराली में तहसील में उपजिलाधिकारी के न होने से लोगों ने सवाल उठाए। जिस पर भाजपा नेता लाखन सिंह रावत ने स्थानीय विधायक और मुख्यमंत्री से थराली में जल्द से जल्द उपजिलाधिकारी की तैनाती करने की मांग की है ताकि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े और समय रहते लोगों के दस्तावेज बन सके।