थराली: थराली पुलिस ने जोशीमठ क्षेत्र से गुमशुदा किशोरियों को सकुशल बरामद कर स्वजनों को किया सुपुर्द
गुरुवार तीन बजे पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार थाना थराली में दो सहेलियां सांय को घर नहीं पहुंची तो स्वजनों ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी नाबालिग पुत्रियां बिना बताये घर से कही चली गयी हैं तथा काफी ढूंढखोज करने के पश्चात भी उनका कोई पता नहीं चल पाया है।किशोरियों के लापता होने पर हडकंप मच गया। पुलिस ने किशोरियों को सकुशल बरामद कर स्वजनों को सौपा।