पटना ग्रामीण: बिहार विधानसभा में विधायक अख्तरुल इमान ने नीट छात्रा मामले पर कहा, CBI जांच में हो त्वरित कार्रवाई
एआइएमआइएम के विधायक अख्तरुल ईमान ने नीट छात्रा मामले की जांच सीबीआई के द्वारा रजिस्टर्ड करने पर गुरुवार शाम करीब 4:00 बजे कहा कि यह अच्छी बात है किस मामले की जांच सीबीआई करेगी लेकिन इस मामले पर त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए। क्योंकि कई बार ऐसे मामलों में लोगों को शांत करने के लिए केस सीबीआई को दे दिया जाता है और उसके बाद लोग किस्से को भुला देते हैं।