पटना ग्रामीण: सदन में CM नीतीश कुमार और राजद विधायक भाई बिरेंद्र की बातचीत पर लगे ठहाके, CM को दवा खाने की बात कही
बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान गुरुवार को एक ऐसा वाकया हुआ जहां पूरे सदन में ठहाके लगे लगे। दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद विधायक भाई बिरेंद्र को कहा की इतना ठंड नहीं है कि आप इतना कपड़ा पहन कर आए हैं। इस पर भाई बिरेंद्र ने कहा कि आप ही तो यह दिए हैं आप बड़े भाई हैं हम छोटे भाई हैं, आपने दिया तो मैं पहन लिया।