मंडी: शहर के सेरी मंच पर गणतंत्र दिवस समारोह में उद्योग मंत्री के सामने कुर्सी को लेकर पूर्व मंत्री व पार्षदों में हुआ संग्राम
Mandi, Mandi | Jan 26, 2024 ऐतिहासिक सेरी मंच पर जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पूर्व मंत्री और भाजपा पार्षदों के बीच कुर्सी को लेकर संग्राम देखने को मिला। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहन के सामने मंच पर कुर्सी को लेकर पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी और भाजपा पार्षदों के बीच झगड़ा हो गया। नौबत हाथापाई तक की आ गई थी और मारने के लिए हाथ तक उठा दिए थे। लेकिन बीच बचाव के कारण मामला शांत हो गया।