मंडी: सांसद प्रतिभा सिंह ने मंडी संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए ₹77 लाख किए जारी
Mandi, Mandi | Jan 25, 2024 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र मंडी के विकास को रफ्तार देते हुए सांसद निधि से विभिन्न विकास कार्यों के लिए ₹77 लाख की राशि जारी की है। मंडी सदर, सिराज, करसोग, कुल्लू, बंजार, मनाली, आनी और रामपुर हलकों में विभिन्न विकास कार्यों पर यह पैसा खर्च किया जाएगा। सांसद ने कहा कि मैं मंडी के विकास के लिए वचनबद्ध हूं।