मधेपुरा में 21 फरवरी को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के तीसरे स्थापना दिवस के अवसर पर सदस्यता अभियान चलाया गया। इस मौके पर जिला संयोजक रविशंकर कुमार और पिंटू मेहता की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और पार्टी की नीतियों व विचारधारा से अवगत हुए।