कांके: झारखंड पुलिस वायरलेस मुख्यालय में पिपिंग समारोह का किया गया आयोजन
Kanke, Ranchi | Dec 17, 2024 रांची स्थित झारखण्ड पुलिस वायरलेस मुख्यालय में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया। बता दें कि इस दौरान झारखण्ड पुलिस वायरलेस संवर्ग के कुल 24 नवप्रोन्नत पुलिस निरीक्षक पदाधिकारियों का पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया। बता दें कि यह प्रोन्नति छः वर्षों के बाद हुई है, जिससे नवप्रोन्नत पुलिस निरीक्षक पदाधिकारियों में काफी खुशी की लहर है।