कांके: कोतवाली थाना क्षेत्र में स्कूली छात्राओं से छेड़खानी मामले में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया
Kanke, Ranchi | Dec 17, 2024 कोतवाली थाना क्षेत्र में स्कूली छात्राओं से छेड़खानी मामले में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। सस्पेंड पुलिसकर्मियों में कोतवाली थाना के एक SI, मुंशी और महिला थाना के एक SI और मुंशी शामिल हैं। बता दें कि स्कूली छात्राओं के साथ हिन्दपीढ़ी निवासी फिरोज अली लगातार छेड़खानी कर रहा था। लेकिन पुलिसकर्मी गंभीर से नहीं ले रहे थे।