बाह: राजकीय हाई स्कूल बटेश्वर में आयोजित हुआ कैरियर मेला
उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के कैरियर गाइडलाइंस एवं सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय हाई स्कूल बटेश्वर में "पंख पोर्टल" के तहत कैरियर मेला आयोजित किया गया। शुक्रवार को दोपहर 1 बजे शुरू हुआ यह कार्यक्रम शाम 4 बजे तक चला। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुई। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न पेशों के किरदार निभाकर अपनी रुचियों को प्रस्तुत किया।