लालगंज: उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में सीएचओ और टीएसयू की बैठक संपन्न, कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई
उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के तहत सोमवार दोपहर बाद करीब 2:00 बजे सीएचओ और टीएसयू की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एचआरपी, जन्म और मृत्यु पंजीकरण से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सभी सीएचओ को निर्देश दिया गया कि सब सेंटर स्तर पर रिकॉर्ड मेंटेनेंस को समयबद्ध और त्रुटि रहित रखा जाए।