नाथनगर: निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान महिला की मौत, इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी हालत
नाथनगर थाना क्षेत्र के एनएच-80 स्थित एक निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने क्लिनिक के बाहर जमकर हंगामा किया और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। हालांकि बाद में परिजन अपने आरोपों से पीछे हट गए और शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।