लोहाघाट पीजी कॉलेज में विभिन्न मांगों को लेकर एबीवीपी और एनएसयूआई छात्र-छात्राओं का अनिश्चितकालीन धरना नौवें दिन भी जारी रहा। आठवें दिन से छात्रों ने क्रमिक अनशन शुरू किया। आंदोलनकारियों ने एसएसजे विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंककर विरोध जताया। छात्रों की मांगों में इतिहास, समाजशास्त्र, शिक्षा शास्त्र और मनोविज्ञान की कक्षाएं शुरू करने, डबल एमए, लंबित मार्कशीट जारी करने और लाइब्रेरियन की नियुक्ति शामिल है। कॉलेज में पुलिस बल तैनात रहा और अनशनकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।