कुसुम सैनी के नेतृत्व में एसडीएम को बांधा रक्षा सूत्र
बाजपुर। रक्षाबंधन पर्व पर भाजपा महिला मोर्चा की मंड
ल अध्यक्ष कुसुम सैनी के नेतृत्व में गुरुवार को पदाधिकारियों ने एसडीएम को रक्षा सूत्र बांधकर पर्व मनाया। इस दौरान महामंत्री दिव्या गोयल, उपाध्यक्ष नीलम राठी व रीना सक्सेना तथा कोषाध्यक्ष नीरज देवी मौजूद रहीं। महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।