अजयगढ़: अजयगढ़ में रबी सीजन की तैयारी तेज़, किसानों को चना-गेहूं सहित पांच फसलों के बीज बांटे गए
रबी सीजन में बेहतर कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा विकासखंड अजयगढ़ की ग्राम पंचायत नयागांव में किसानों को विभिन्न फसलों के बीज वितरित किए गए। इस दौरान किसानों को चना, गेहूं, सरसों, मसूर और जौ सहित अन्य फसलों के बीज उपलब्ध कराए गए। कृषि विभाग द्वारा किसानों की सुविधा के लिए विकासखंड में आठ वितरण केंद्र बनाए गए हैं। इनमें कुंवरपुर,