लखीसराय। वट सावित्री पर्व को लेकर शहर के नया बाजार मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर 12:15 पर खासा उत्साह देखने को मिला। शनिवार को मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर सुहागिन महिलाएं पूजा सामग्री की खरीदारी में जुटी रहीं। खासकर हाथ से बने पारंपरिक पंखों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी।