नौगावां सादात: के रहने वाले युवक ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के फोटो को आपत्तिजनक बनाकर किया वायरल, मंडल अध्यक्ष ने थाने में दी तहरीर
नौगांवा क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले जुनेद अली नाम के युवक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह का फोटो आपत्तिजनक बनाने के बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। हालांकि यह फोटो गुरुवार को लगभग 3:00 बजे के आसपास में सोशल मीडिया पर वायरल किए गए थे, शुक्रवार को 4:00 बजे नौगांवा सादात के भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित शर्मा ने थाने में दी तहरीर।