नौगावां सादात: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए नौगांवा में कैंडल मार्च निकाला गया
मोहल्ला अलीनगर में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय महासंपर्क अभियान विभाग के जिला संयोजक पूर्व जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह सैनी के नेतृत्व में चामुंडा देवी मंदिर पर एकत्रित होकर कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने वेकसूर लोगों को अंधाधुंध गोलियां चलाकर मौत की नींद सुला दिया। मृतक आत्माओं की शांति के लिए सभी मोहल्ले वासियों ने कैंडल मार्चनिकाल कर श्रद्धांजलि दी है।