नौगावां सादात: नौगांवा तहसील क्षेत्र में बढ़ रहा आवारा कुत्ते और बंदरों का आतंक, आसपास के लोग परेशान, पकड़ने की मांग #jansamasya
नौगांवा तहसील क्षेत्र में कुत्ते व बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि इन्होंने चार से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया। अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों पर इन सभी लोगों ने पहुंचकर एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगवाए। एसडीएम सुनीता सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि जल्दी ही लोगों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।