रामगढ़: सुन्हेडा गाँव में खेत की क्यारी बनी खूनी जंग की वजह, गर्भवती महिला समेत 8 लोग हुए घायल, लाठी-डंडे और फरसी से हुआ हमला
Ramgarh, Alwar | Nov 11, 2026 रामगढ़ क्षेत्र के नौगांवा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत सुन्हेड़ा में खेत में क्यारी बनाने को लेकर ऐसा विवाद भड़का कि दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। लाठी-डंडों और फरसी से जमकर हमला हुआ, वहीं बाद में घर के ऊपर से पथराव भी किया गया। इस घटना में पांच माह की गर्भवती महिला सहित आठ लोग घायल हो गए। दो महिलाओं की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अलवर रेफर किया गया।