आंवला: आंवला के आसपुर तालाब में फंसी बछिया की मौत, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन, प्रशासन ने कार्रवाई का दिया आश्वासन
Aonla, Bareilly | Aug 19, 2026 आंवला थाना क्षेत्र के आसपुर गांव में बुधवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे एक तालाब में दलदल में फंसकर गाय की बछिया की मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही हिंदू संगठन मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन की तैयारी करने लगे। प्रशासन को खबर लगते ही हड़कंप मच गया।