जैसीनगर: वाल्मीकि समाज पर जातिसूचक शब्द कहने से नाराज़ लोग, जैसीनगर थाने में दिया ज्ञापन
सोशल मीडिया पर मनोज पटेल मुकदम नाम के व्यक्ति द्वारा वाल्मीकि समाज को लेकर जातिसूचक अपशब्द कहने से वाल्मीकि समाज नाराज है। जिसको लेकर शुक्रवार दोपहर 2:00 जैसीनगर की वाल्मीकि समाज इकट्ठा होकर थाना पहुंची और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर मनोज पटेल मुकदम नाम के व्यक्ति पर कार्यवाही करने की मांग की है।