तिल्दा: तिल्दा स्ट्रांग रूम में 3 लेयर की सुरक्षा, 52 कैमरों से निगरानी, 150 जवान अंदर-बाहर तैनात।
Tilda, Raipur | May 11, 2024 लोकसभा चुनाव के बाद सभी ईवीएम मशीनें इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार के स्ट्रांग रूम में रख दी गई हैं। इन मशीनों की सुरक्षा तीन लेयर में की जा रही है। इसके लिए 150 से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है।स्ट्रांग रूम के आसपास बंदूकधारी जवान तैनात हैं। वहां किसी भी व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।