तिल्दा: अब घर बैठे करा सकेंगे किरायेदारों का वेरिफिकेशन, छत्तीसगढ़ के साथ ही तिल्दा में की जा रही ऐप की पायलट टेस्टिंग
Tilda, Raipur | May 10, 2024 छत्तीसगढ़ के साथ तिल्दा में किरायेदार के पुलिस वैरिफिकेशन की प्रकिया आसान होगी। घर बैठे अब मकान मालिक अपने किराएदार की जानकारी संबंधित थाने तक पहुंचा पाएंगे। प्रदेश की सरकार ने शुक्रवार को वेरिफिकेशन प्रकिया आसान बनाने के लिए एक ऐप्लिकेशन तैयार किया है।