तिल्दा: तिल्दा में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च,लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करने की अपील।
Tilda, Raipur | May 6, 2024 लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर तिल्दा नेवरा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारियों ने फ्लैग मार्च के जरिए लोगों को निर्भिक होकर मतदान करने की अपील की।