तिल्दा: प्रदेश के साथ ही तिल्दा के सभी स्कूलों में शुरु होगी छत्तीसगढ़ी में पढ़ाई।
Tilda, Raipur | May 6, 2024 प्रदेश में जल्द ही छत्तीसगढ़ी में पहली से पांचवीं कक्षा तक पढ़ाई प्रारंभ होगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से इसका कोर्स तैयार किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू की गई है। इस संबंध में साहित्यकारों, लोक कथाकारों, लोक गीतकार, शिल्पकारों, लोक संगीतकारों, लोक नर्तकों, कथा, कहानी, गीत, नाटकों के प्रस्तुतकर्ता तथा संकलनकर्ता से मदद ली जाएगी।