तिल्दा: तिल्दा में शत प्रतिशत मतदान के लिए चेंबर ऑफ कॉमर्स ने लिया निर्णय
Tilda, Raipur | May 3, 2024 चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने शत प्रतिशत मतदान के लिए पहले मतदान फिर दुकान के नाम से जागरूकता अभियान प्रारम्भ किया है। इसी कड़ी में तिल्दा व्यापारी संघ ने पूज्य सिन्धी पंचायत हाल में सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में भाजपा व्यापारिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष लाफचंद बाफना, चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन मौजूद रहे।