गिधौर: गिद्धौर आवास पर विधायक ने जनता की समस्याएं सुनीं, त्वरित निष्पादन के लिए अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
Gidhaur, Jamui | Apr 7, 2026 झाझा विधायक दामोदर रावत ने गिद्धौर स्थित अपने आवास पर मंगलवार को 10 बजे क्षेत्र से आए जनता-जनार्दन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित व प्रभावी निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक ने भरोसा दिलाया कि जनता की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।