पथरिया: फिल्टर प्लांट से हो रही थी बिना टेस्टिंग गंदे पानी की सप्लाई, कलेक्टर ने फटकार लगाकर जताई नाराजगी, निरीक्षण में खुली पोल
Patharia, Damoh | Aug 21, 2026 पथरिया। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार शाम कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने पथरिया में स्कूल, छात्रावास, फिल्टर प्लांट, अस्पताल और राशन दुकानों का निरीक्षण किया। फिल्टर प्लांट में बिना लैब टेस्टिंग के गंदे पानी की सप्लाई मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। कलेक्टर ने सीएमओ को तत्काल लैब चालू कराने, प्रतिदिन पानी की जांच के बाद ही सप्लाई करने कहा।