टाटीझरिया: टाटीझरिया प्रखंड में आस्था और उल्लास का महासंगम: संधि बलि पर उमड़ा जनसैलाब, डांडिया नाइट में झूमे श्रद्धालु
टाटीझरिया प्रखंड में आस्था और उल्लास का महासंगम: संधि बलि पर उमड़ा जनसैलाब, डांडिया नाइट में झूमे श्रद्धालु। शारदीय नवरात्र की पावन बेला में पूरा टाटीझरिया प्रखंड इस समय मां दुर्गे की आराधना के दिव्य आलोक से सराबोर है। टाटीझरिया, झरपो और कोल्हू के चप्पे-चप्पे में शक्ति की देवी की महिमा गूंज रही है। चहुंओर घंटा-घड़ियाल, शंखनाद, धूप-अगरबत्ती और कपूर की महक है।