चाईबासा। जिले के सारंडा जंगल में रविवार को सुरक्षा बलों एवं भाकपा माओवादी नक्सलियों के बीच भीष्ण मुठभेड़ हो गई जिसमें आईईडी की चपेट में आने से कोबरा 209 बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट के अलावा हेड कांस्टेबल एवं एक अन्य जवान घायल हुए हैं घायलों को 12:00 बजे एयरलिफ्ट कराकर रांची भेजा गया।