बांसगांव: क्षेत्र के कनईचा गाँव में विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर किया आत्महत्या
बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कनईचा में विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। ग्राम सभा कनईचा के निवासी सत्यजीत गौतम की शादी तीन माह पूर्व झंगहा थाना क्षेत्र में रामपुर पड़ाव गांव की बबिता(26 वर्ष) से हुई थी। गुरुवार को दिन में करीब 2:30 बजे घर के लोगों द्वारा सूचना मिली कि बबिता ने अंदर कमरे में फांसी लिया है।