बांसगांव: बीआरसी बांसगांव के सभागार में बीईओ अध्यक्षता में दिव्यांग बच्चों के अभिभावको की काउंसलिंग का हुआ आयोजन
बीआरसी बांसगांव के सभागार में बीईओ श्रीनारायण मिश्र के अध्यक्षता में ब्लॉक के समस्त परिषदीय उच्च प्राथमिक कंपोजिट विद्यालयों की अध्ययनरत कक्षा 1 से 8 तक के दिव्यांग बच्चों के माता-पिता अभिभावको की काउंसलिंग का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीईओ ने सभी अभिभावकों को अपने दिव्यांग बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया।