बांसगांव: विकास खंड बाँसगाँव के डढीया खुर्द गाँव के निवासी सफाई कर्मचारी को मनबढ़ो ने पीटा, बाँसगाँव थाने में हुआ मुकदमा दर्ज
बांसगांव थाना के ग्राम डढीया खुर्द निवासी जीवलाल ने दिए गए तहरीर में बताया कि प्रार्थी बांसगांव विकास खंड में सफाई कर्मचारी है जो न्याय पंचायत धनौडा खुर्द में कार्यरत है। मंगलवार को दिन मे 1:30 बजे के करीब उसी गांव के शंभू पुत्र लालधारी आए और हमे एकाएक बुलाने लगे तो हम प्रार्थी स्लैब रखकर आने को कहने लगे इतने में लालधारी नाराज होकर लाठी डंडों से पीटने लगे।