बांसगांव: बेलीपार पुलिस ने चार लोगों चोरी के समान के साथ महोवा बंधे गिरफ्तार करके भेजा जेल
बेलीपार पुलिस ने बुधवार को महोवा बंधे से चार लोगों चोरी के समान के साथ गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पकडे़ गए चारो चोरों ने 5/6-08/2024 की रात में राम भवन के टेंपो से जाकर डबरपार में हाईवे किनारे एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरों की पहचान शेरगढ़ निवासी राजकुमार निषाद, प्रमोद निषाद, सनी निषाद व जंगल औराहीहाता निवासी राम भवन निषाद के रूप में हुई।