बांसगांव: कस्बा संग्रामपुर उनवल नगर पंचायत की निवासीनी महिला के द्वारा एसएसपी से की गई शिकायत के बाद चार लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
थाने की उनवल चौकी क्षेत्र के कस्बा संग्रामपुर उनवल नगर पंचायत की निवासी नाजिया खातून ने अपने भाई के साथ मारपीट करने और घर में घुस कर महिलाओं से मारपीट करने के आरोपित चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। मिली जानकारी के अनुसार मोहर्रम की पांचवीं के दिन बीते 11 जुलाई को पीड़िता का भाई फिरोज अहमद जुलूस में गया था। जहाँ उसके साथ चार लोगों ने मारपीट किया था।