बांसगांव: नगर पंचायत बड़हलगंज के नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि के साथ गोरखपुर जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर ने मुक्तिपथ पर किया पौधरोपण
नगर पंचायत बड़हलगंज के बाईपास पर जे एल जी मेमोरियल न्यूरो व माइंड क्लिनिक का उद्धघाटन करने के पश्चात मुक्तिपथ का भ्रमण करने पहुंचे गोरखपुर जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर मृत्युंजय राय व विवेक मिश्रा ने प्लाश के पौधे का रोपण किया। बुधवार को पौधारोपण के पश्चात मुक्तिपथ का भ्रमण करते हुए जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर ने कहा मुक्तिपथ अपने आप में एक दिव्य स्थल है।