गिधौर: गिद्धौर में राह चलती महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर पति की पिटाई, आरोपी किया गया गिरफ्तार
Gidhaur, Jamui | May 14, 2026 जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र में गुरुवार को महिला से छेड़खानी और विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता कोमल कुमारी ने 2 बजे बताया कि वह पति छोटू कुमार के साथ सिमरिया से घर लौट रही थी। इसी दौरान हैप्पी नामक युवक और उसके साथी ने रास्ते में रोककर छेड़खानी की। विरोध करने पर दोनों ने पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद महिला थाना पहुंची।