शिवपुर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक, ग्राम विकास अधिकारी और पुलिस कांस्टेबल के घर चोरों का धावा
Sadar, Varanasi | Aug 20, 2024 शिवपुर थाना क्षेत्र से एक और चोरी की घटना सामने आई है। ग्रामविकास अधिकारी और चंदौली पुलिस में तैनात कांस्टेबल के घर पर चोरों ने धावा बोल दिया और नगद समेत लाखों के गहनों पर हाथ साफ़ किया है। बेखौफ चोरों ने सोमवार की देर रात में चोरी की इस घटना को अंजाम दिया। मौके पर सुचना पाकर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।