हुकुलगंज निवासी शहीद विशाल की बहन से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बंधवाई राखी
Sadar, Varanasi | Aug 19, 2024 वाराणसी के हुकुलगंज निवासी शहीद विशाल पांडेय के घर पहुंचकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उनकी बहन से राखी बंधवाई। फरवरी 2019 में बड़गाम में हुए सेना के MI-17 हेलीकॉप्टर क्रैश में को-पायलट विशाल पांडेय की मौत हो गई थी। उसी वर्ष से अजय राय और कांग्रेस नेता विशाल के घर उनकी बहनों से राखी बंधवाने पहुंचते हैं।