शास्त्री घाट पर प्रजापति समाज द्वारा उत्पीड़न, हत्या एवं बलात्कार के विरुद्ध में किया धरना - प्रदर्शनl
Sadar, Varanasi | Aug 20, 2024 पूर्वांचल में प्रजापति समाज पर हो रहे हत्या, बलात्कार एवं उत्पीड़न को लेकर अपराधियों को सजा दिलाने एवं पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने को लेकर प्रजापति शोषित समाज संघर्ष समिति (PS4) वाराणसी के शास्त्री घाट पर धरना - प्रदर्शन किया। इसके बाद शास्त्री घाट से जिला मुख्यालय तक रैली निकाल जिलाधिकारी को पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पत्रक सौंपा।