काशी झूलन उत्सव पर विवाद... महंत परिवार प्रतिमा लाने पर अड़ाः पूर्व महंत की पत्नी अनशन पर बैठीं
Sadar, Varanasi | Aug 19, 2024 काशी विश्वनाथ मंदिर में नया विवाद खड़ा हो गया है। अब महंत आवास से मंदिर परिसर तक आने वाली पंचबदन चल रजत प्रतिमा इस बार नहीं जाएगी। दरअसल, मंदिर न्यास ने अपनी खुद की प्रतिमा रखने का दावा किया। वहीं, महंत आवास के लोग अपनी प्रतिमा को गर्भगृह में ले जाने पर अड़ गए हैं। इसके बाद आवास के बाहर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।