जमुई: आधुनिक सुविधाओं से लैस 10 स्कूल बने आदर्श, CM ने वर्चुअल शुभारंभ किया, +2 उच्च विद्यालय सतायन में समारोह का आयोजन
Jamui, Jamui | Jul 19, 2026 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा बेगुसराय के बी.पी. इंटर स्कूल में आयोजित समारोह से वर्चुअल माध्यम से प्रदेश में नवनिर्मित 551 'सरस्वती विद्या निकेतन' (आदर्श विद्यालय) का शुभारंभ किया गया। जमुई जिले के कुल 10 स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में नया स्वरूप दिया गया।इस उपलक्ष्य में रविवार की दोपहर बाद 3:00 बजे तक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।