बरहेट: शिवगादी धाम में भक्तों की भारी भीड़, सोमवार को डेढ़ लाख जलार्पण की संभावना।
रविवार को शिवगादी धाम में श्रावणी मेला के दौरान आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही बाबा गजेश्वर नाथ महादेव के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। दिन चढ़ने के साथ धाम परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई इसको लेकर शिवगादी प्रबंध समिति पूरी तैयारी में है वहीं सुरक्षा बल भी जगह-जगह मुस्तैद है।