हुज़ूर: ज़िले में छोटे तालाब में कचरा फेंकने पर महापौर मालती राय ने एक व्यक्ति को लगाई फटकार
Huzur, Bhopal | Jun 7, 2024 भोपाल के छोटा तालाब में कचरा फेंकने पर महापौर मालती राय एक व्यक्ति पर भड़क गईं। महापौर ने उसे फटकार लगा दी। इस पर व्यक्ति ने भी अपनी गलती मानते हुए कान पकड़े और कहा कि आगे से वह ऐसा नहीं करेगा। झील संरक्षण को लेकर भ्रमण करते हुए महापौर ने छोटा तालाब में बोरी भरके कचरा फेंकने वाले एक व्यक्ति को देखा। इसके बाद उन्होंने गाड़ी रुकवाकर व्यक्ति को फटकार लगा दी।